बड़सर में इंद्रजीत लखनपाल ने सीटू को लिया आड़े हाथों
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने सीटू पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दो माह पहले सीटू वाले प्रदेश की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे और आज वही सीटू कांग्रेस पार्टी के मसीहा बनने का काम कर रही है।
Videos
View Allअनिल कपलेश। बड़सर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने सीटू पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दो माह पहले सीटू वाले प्रदेश की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे और आज वही सीटू कांग्रेस पार्टी के मसीहा बनने का काम कर रही है। सीटू लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। बीते दिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सीटू के नेताओं ने एक बैठक बुलाई है । जिसमें लोगों के जॉब कार्ड बनाने की बात की गई है। इंद्रदत्त लखनपाल ने सीटू पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि 15 महीने में कितने लोगों को सरकार से पैसे दिलवाए हैं, उन्हें सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि सीटू के नेता अपने संगठन के साथ साथ लोगों के साथ भी बेईमानी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0