इन्द्रनगर को समस्याओं से मिलेगी निजात : ग्रामीण विकास मंत्री
ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने रविवार को शिमला के अप्पर ढली (इन्द्रनगर) नगर निगम वार्ड के किसान भवन सभागार में आयोजित जनसमस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने रविवार को शिमला के अप्पर ढली (इन्द्रनगर) नगर निगम वार्ड के किसान भवन सभागार में आयोजित जनसमस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और आमजन की समस्याओं से भली भांति परिचित है और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन्द्रनगर नगर निगम वार्ड में विद्युत संबंधी समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा और वार्ड की हिम गिरी काॅलोनी में सीवरेज एवं पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने नगर निगम वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा और उन्हें घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पंचायती राज मंत्री ने अप्पर ढली क्षेत्र में पार्किंग की समस्या पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया। अप्पर ढली वार्ड में लंबीधार क्षेत्र को मर्ज करने का आश्वासन दिया ताकि वहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और गुणवत्तायुक्त कार्य करने पर बल दिया। राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाॅक अध्यक्ष राम किशण शांडिल, पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, शीनम कटारिया, अंकुश वर्मा, विनय शर्मा, विकाशा मोदी, कांग्रेस नेता दीपक राठौर, पार्टी के पदाधिकारीगण, नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0