ईरान में जंग के हालात! भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी। हेल्पलाइन नंबर जारी, बढ़ा तनाव।

Feb 24, 2026 - 00:36
 0  189
ईरान में जंग के हालात! भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

भारत ने ईरान में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार, 23 फरवरी को जारी की गई एक एडवाइजरी में ईरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों से कहा कि वे किसी भी उपलब्ध ट्रांसपोर्ट के जरिए देश छोड़ दें. यह सलाह मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते डर और तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है. तेहरान में भारतीय दूतावास के अनुसार, नई एडवाइजरी ‘ईरान में बदलते हालात को देखते हुए’ जारी की गई है. एडवाइजरी में कहा गया है, ’14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी में दोहराया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIOS को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और किसी भी डेवलपमेंट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखनी चाहिए.’। 

भारतीय एंबेसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
तेहरान में इंडियन एंबेसी ने ईरान में सभी इंडियन नागरिकों से रिक्वेस्ट की है कि वे अपने इमिग्रेशन और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स जैसे ID और पासपोर्ट अपने पास रखें और किसी भी मदद के लिए एंबेसी से कॉन्टैक्ट करें. वहीं, एंबेसी ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359. ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे इस लिंक — https://www.meaers.com/request/home — के जरिए एम्बेसी में रजिस्टर करें और आगे कहा कि ‘अगर कोई भारतीय नागरिक ईरान में इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से रजिस्टर नहीं कर पाता है, तो भारत में उनके परिवारों से अनुरोध है कि वे ऐसा करें.’। 

दो राउंड की वार्ता हो चुकी है पूरी
अमेरिका और ईरान ने हाल ही में ओमान और स्विट्जरलैंड में दो राउंड की इनडायरेक्ट बातचीत की. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच, ओमान के एक मंत्री ने रविवार को कन्फर्म किया कि अगले राउंड की बातचीत गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी। 

ईरान में स्टूडेंट्स के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू
भारत की नई एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब ईरान में रविवार को दूसरे दिन भी कुछ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी रहे, जबकि तेहरान और वॉशिंगटन न्यूक्लियर डील के लिए बातचीत कर रहे हैं. ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने कन्फर्म किया है कि अगले दौर की बातचीत इस हफ्ते के आखिर में गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0