सुंदरनगर: CRR वेबिनार में 107 प्रतिभागी जुड़े
सुंदरनगर में RCI के तहत CRR वेबिनार आयोजित, 107 प्रतिभागियों ने लिया भाग। पुनर्वास पेशेवरों को पंजीकरण प्रक्रिया और पहचान पर मार्गदर्शन मिला।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। सुंदरनगर
भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI), नई दिल्ली के तत्वावधान में आज 'सतत पुनर्वास शिक्षा' (CRE) के अंतर्गत एक विशेष वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन संगोष्ठी का मुख्य विषय “प्री-सीआरआर कार्यक्रम (D.I.S.L.I. एवं D.T.I.S.L.) तथा केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR): पुनर्वास पेशेवरों की व्यावसायिक पहचान” रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भारतीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षक एवं CRE कार्यक्रम समन्वयक चंद्रकेतु ने “सीआरआर मानदंड एवं दिशा-निर्देश: केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) में पंजीकरण”विषय पर अपना प्रभावी प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया कि CRR पंजीकरण की सटीक प्रक्रिया क्या है, पंजीकरण के लिए कौन से अनिवार्य मानदंड पूरे करने होते हैं , पुनर्वास के क्षेत्र में एक पेशेवर के रूप में आधिकारिक मान्यता प्राप्त करने का क्या महत्व है।
इस गरिमामय आयोजन को विभागाध्यक्ष मंजीत सिंह सैनी के मार्गदर्शन और अनुमति से संपन्न किया गया, जिनके सहयोग की विशेष सराहना की गई। वहीं, छात्र इंटर्न कोमल ने दुभाषिया (Interpreter) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे संवाद सुगम और समावेशी बन सका।
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले इस सत्र में कुल 107 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वेबिनार के माध्यम से पेशेवरों को न केवल पंजीकरण प्रक्रिया का मार्गदर्शन मिला, बल्कि अपनी व्यावसायिक पहचान को सुदृढ़ करने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।
वेबिनार ने पुनर्वास पेशेवरों के लिए केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर (CRR) की जटिलताओं को सुलझाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0