"जलसा – सीजन 5" का कांगड़ा में होने जा रहा आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री होंगी बड़ा आकर्षण
आईडीएमसी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एवं गीतू शर्मा के आयोजन में 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) के ऑडिटोरियम
सुमन महाशा। कांगड़ा
आईडीएमसी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एवं गीतू शर्मा के आयोजन में 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "जलसा – सीजन 5" आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा हिमाचल के प्रसिद्ध गायक कुमार साहिल, ईशान भारद्वाज और अमित मित्तू सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में डांस व मॉडलिंग प्रतियोगिताएं तथा अवार्ड सम्मान भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। साथ ही प्रतियोगिता, अवार्ड नामांकन अथवा अन्य किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 70183-57925, 86270-06168
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0