कालेश्वर बैसाखी मेले में सांस्कृतिक संध्या का धमाल, कलाकारों ने बांधा समां

देहरा में कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में संजय रत्न मुख्य अतिथि रहे। कलाकारों ने हिमाचली व हिंदी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

Apr 13, 2026 - 23:17
 0  9
कालेश्वर बैसाखी मेले में सांस्कृतिक संध्या का धमाल, कलाकारों ने बांधा समां
कालेश्वर बैसाखी मेले में सांस्कृतिक संध्या का धमाल, कलाकारों ने बांधा समां

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। देहरा 
देहरा में राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक Sanjay Rattan ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं मेला अधिकारी तथा एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने विधायक को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में Sanjay Rattan ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कालेश्वर बैसाखी मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की लोक कला और संस्कृति को भी जीवंत बनाए रखता है। उन्होंने सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली और हिंदी गीतों का शानदार संगम देखने को मिला। कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार कलाकार तन्मय चतुर्वेदी (सारेगामापा फेम) ने लोकप्रिय गीतों से युवाओं में जोश भरा, जबकि धीरज शर्मा और मोहित गर्ग ने पारंपरिक पहाड़ी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। रोहित वोहरा ने हिंदी और पंजाबी गीतों का तड़का लगाकर माहौल को और रंगीन बना दिया।

इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0