कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्रों की तैयारियों पर बैठक

कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में शरद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर एसडीएम कांगड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

Aug 26, 2025 - 20:04
 0  144
कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्रों की तैयारियों पर बैठक
कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में नवरात्रों की तैयारियों पर बैठक

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा।

कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में शरद कालीन नवरात्रों की तैयारियों को लेकर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया, ट्रस्ट सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि नवरात्रों के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन और ट्रस्ट की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं:

  • सभी विभाग नवरात्रों से पूर्व अपने कार्य पूरे करें।

  • सफाई, सुरक्षा, सजावट, लंगर, बिजली और पानी जैसी व्यवस्थाओं के लिए उप समितियों का गठन।

  • पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कांगड़ा शहर में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश।

  • मेला अधिकारी और मेला सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति।

  • सुरक्षा कैमरों की मरम्मत और बाणगंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।

  • बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश।

  • मंदिर और शहर में सफाई कर्मियों की नियुक्ति।

  • लंगर व्यवस्था में स्वच्छता और निरंतर चपाती उपलब्ध करवाने की योजना।

  • मंदिर की सजावट और पुस्तकालय में ₹1 लाख की अतिरिक्त पुस्तकों की व्यवस्था।

  • मंदिर द्वारा निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत 50 टीबी मरीजों को 6 माह तक पोषण सामग्री उपलब्ध करवाना।

इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई। एसडीएम इशांत जसवाल ने सभी विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित:
एसडीएम कांगड़ा, मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया, कनिष्ठ अभियंता मंदिर विजय कुमार, वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा, अशोक हिमाचली, ओम प्रकाश राणा, कैप्टन मदन लाल, उमाकांत, सदन शर्मा, विजय सहगल, ईशांत चौधरी, डॉ. अंकुश कपूर, केशव शर्मा, रमाकांत, रमेश कुमार, तिलक राज, राजन शर्मा, सुदर्शन सिंह, विमल, अंकित कुमार, बलविंदर सिंह और मंदिर कर्मचारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0