कांगड़ा में तिरंगा यात्रा की गूंज! मटौर से बगली तक देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल 🇮🇳
कांगड़ा मंडल भाजपा ने मटौर से बगली तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक पवन काजल ने यात्रा का शुभारंभ किया और हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। यात्रा में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
Videos
View Allकांगड़ा। सुमन महाशा
कांगड़ा मंडल भाजपा ने बुधवार को मटौर से बगली तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय भाजपा कार्यपरिषद सदस्य एवं विधायक पवन काजल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त को हर पोलिंग बूथ पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया और क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजा दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, संगठन विस्तारक राज पॉल, मंडल अध्यक्ष रंजीत, अशोक, चंपा भारद्वाज, देवेंद्र कोहली, रमेश महेशी, रजनीश मोना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0