कांगड़ा में कांग्रेस का मेगा शक्ति प्रदर्शन! देशभर के 1000+ ज़िला अध्यक्षों को मिला बड़ा संदेश
कांगड़ा के यात्री सदन में कांग्रेस के ज़िला अध्यक्षों का राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के नेताओं ने भाग लिया।
कांगड़ा। सुमन महाशा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित यात्री सदन में कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शिविर में पंजाब, जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश से आए ज़िला अध्यक्षों ने भाग लेकर इसे राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप दिया।
उद्घाटन सत्र में एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल, सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन राव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, एआईसीसी सचिव वामशी चंद रेड्डी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में नेताओं ने संगठन को मज़बूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ज़िला अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत बनती है।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य ज़िला अध्यक्षों को संगठनात्मक ढांचे की गहरी समझ देना, आधुनिक राजनीतिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना और जनसंपर्क की प्रभावी रणनीतियों पर प्रशिक्षित करना है। शिविर के दौरान संगठन विस्तार, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनआंदोलन, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे।
देशभर में वर्तमान में 1057 ज़िला अध्यक्ष कार्यरत हैं, जिनमें से 143 जिलों में संगठनात्मक गठन की प्रक्रिया जारी है। शेष सभी ज़िला अध्यक्षों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जो संगठन की मजबूती की दिशा में तेज़ी को दर्शाता है।
यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के साथ-साथ ज़िला स्तर पर नेतृत्व को अधिक सक्षम, सक्रिय और जवाबदेह बनाएगा। साथ ही, आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0