कांगड़ा में जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन
कांगड़ा में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एआईसीसी सचिव दिव्या मदेरणा व केवल सिंह पठानिया ने संगठन मजबूती व जमीनी समन्वय पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में।
सुमन महाशा। कांगड़ा
आज कांगड़ा स्थित यात्री सदन में ज़िला अध्यक्षों के प्राशिक्षण शिविर का दूसरा दिन रहा। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में पंजाब, जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश से आए ज़िला अध्यक्षों ने भाग लिया, जिससे इस आयोजन को एक व्यापक राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ।
शिविर के दूसरे दिन के सत्र में एआईसीसी सचिव कोइंचार्ज जम्मू एंड कश्मीर दिव्या मदेरणा और उपमुख्यमंत्री सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन सत्र में नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ज़िला अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता व नेतृत्व क्षमता ही पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाती है।
इस प्राशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य ज़िला अध्यक्षों को संगठनात्मक ढांचे की गहरी समझ देना, आधुनिक राजनीतिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा जनसंपर्क और संवाद की प्रभावी रणनीतियों पर प्रशिक्षित करना है। शिविर में विभिन्न विषयों जैसे संगठन विस्तार, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनआंदोलन की रूपरेखा, चुनावी रणनीति, तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे।
देशभर में वर्तमान में कुल 1057 ज़िला अध्यक्ष कार्यरत हैं, जिनमें से 143 ज़िलों में अभी संगठनात्मक गठन की प्रक्रिया जारी है। शेष सभी ज़िला अध्यक्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि पार्टी संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेज़ी से और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।
यह प्रशिक्षण अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का एक सशक्त माध्यम है। इससे ज़िला स्तर पर नेतृत्व को और अधिक सक्षम, सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।
अंततः, यह शिविर संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हुए आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को पूरी तरह तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0