कांगड़ा पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी
तहसील चौक कांगड़ा के नजदीक होशियारपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम को कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक आल्टो कार से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
तहसील चौक कांगड़ा के नजदीक होशियारपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम को कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक आल्टो कार से 20 पेटी अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में देर शाम को कांगड़ा के तहसील चौक के नजदीक कांगड़ा पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक कार नंबर HP 01 D 5367 से 20 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी। जानकारी देते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में कार को जब्त करके कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0