कांगड़ा पुलिस टीम ने 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ किए दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई में कांगड़ा के तरसूह गांव से दो लोगों को 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

Mar 2, 2024 - 17:59
 0  342
कांगड़ा पुलिस टीम ने 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ किए दो आरोपी गिरफ्तार

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चल रही लड़ाई में कांगड़ा के तरसूह गांव से दो लोगों को 9.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों व्यक्तियों की पहचान 22 साल के रितिक के रूप में की गई है, जो धर्मशाला के पास सिद्धबाड़ी का रहने वाला है। दूसरे की पहचान 23 साल के राहुल के रूप में हुई है, जो तरसूह गांव के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है। राहुल हेरोइन का आदी है और रितिक अपनी बाइक पर राहुल को हेरोइन बेचने के लिए तरसूह आया था। पुलिस को इस सौदे की भनक लग गई और बड़ी चतुराई से दोनों को बाइक समेत पकड़ लिया।गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी राहुल को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पीटा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों को एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की रिमांड के लिए कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0