कांगड़ा के 6 गांवों को बड़ी सौगात, 53 करोड़ की सीवरेज योजना मंजूर

कांगड़ा के 6 गांवों के लिए 53 करोड़ की सीवरेज योजना मंजूर। 5000 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ, पेयजल व ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण।

Apr 13, 2026 - 11:28
 0  45
कांगड़ा के 6 गांवों को बड़ी सौगात, 53 करोड़ की सीवरेज योजना मंजूर

सुमन महाशा ।  कांगड़ा 
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल ने बताया कि हलेड़कला,वीरता, घुरकड़ी सहित छह गांव के लिए सीवरेज परियोजना निर्माण को 53 करोड़ 29 लाख 52 हजार 283 रूपए मंजूर हुए है। इसमें 34 करोड़ रूपए सीवरेज परियोजना निर्माण ओर विस्तार को ओर 18 करोड़ रूपए की लागत से नो ट्यूबवेल लगाकर उचित पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस सीवरेज परियोजना में घुरकड़ी, कच्छयारी, लालेड़, वीरता, जोगीपुर, हलेड़कला पंचायत के 5084 परिवारों को सुविधा मिलेगी। 
विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत योजना के जोन एक ओर दो के अंतर्गत नो करोड़ 85 लाख रूपए से ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कांगड़ा बाईपास पर अंतिम चरण में चल रहा है। सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्य के भी टेंडर हो चुके है। काजल रविवार को ग्राम पंचायत हलेड़कलां के टाहलपुरा गांव में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बेरोजगारों, महिलाओं ओर किसानो  से किए चुनावी वायदे अनुसार रोजगार, महिलाओं को मासिक पंद्रह पंद्रह सौ रूपए की पेंशन देने में नाकाम रही है। काजल ने ग्रामीणों से पंचायत चुनावों में प्रदेश सशक्त ओर समाजसेवी प्रतिनिधियों का चयन कर प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार के समर्थकों को सबक सिखाने की अपील भी की। इस मौक़े पर सुरेश काका,चमेली देवी,  राज कुमार,अश्विनी कुमार,गोविंद,ओंकार सिंह,बबलू, पुष्पेंद्र,फौजा सिंह,स्वर्णा देवी,सुनीता देवी,सरला देवी,पिंकी देवी,सतीश सैनी,संजीव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0