टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, 2 युवक गिरफ्तार

कांगड़ा में टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर गला दबाने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार। घायल चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।

Apr 20, 2026 - 10:34
 0  144
टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, 2 युवक गिरफ्तार

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा 
रक्कड़ क्षेत्र के कलोहा सरड़ बम्मी इलाके में एक टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की उम्र 19 और 23 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ने टैक्सी चालक मेहर सिंह पर पहले चाकू से हमला किया और बाद में रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोपी उसे मृत समझकर अधमरी हालत में जंगल में फेंककर फरार हो गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब चालक के भाई प्रताप ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले की परतें खोल दीं और आरोपियों के साथ-साथ घायल चालक को भी ढूंढ निकाला। मेहर सिंह गंभीर हालत में मिला, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कौशल (23) पुत्र रमन कुमार और सुरेश कुमार (19) पुत्र महिंद्र सिंह, निवासी गांव व डाकघर टिहरी, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि थाना खुंडियां के अंतर्गत मझीन चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को मेहर सिंह के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले को सुलझा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0