शहीदों के परिवारों को बड़ी राहत: अनुग्रह राशि में 50% तक की बढ़ोतरी, जानें पूरी जानकारी!

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धर्मशाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि में 50% तक बढ़ोतरी की घोषणा की। जानिए किन-किन श्रेणियों में हुई है बढ़ोतरी और कितने सैनिकों को हिमाचल ने दिया बलिदान।

Jul 26, 2025 - 20:58
 0  45
शहीदों के परिवारों को बड़ी राहत: अनुग्रह राशि में 50% तक की बढ़ोतरी, जानें पूरी जानकारी!

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो रिपोर्ट – धर्मशाला

धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को डेढ़ गुणा कर दिया गया है।

👉 अब युद्ध में शहीद होने पर मिलने वाली सहायता राशि को
₹20 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख कर दिया गया है।
👉 सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु पर राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7.50 लाख
👉 युद्ध में अपंगता पर मिलने वाली राशि को
₹2.50 लाख से ₹3.75 लाख और
₹1 लाख से ₹1.50 लाख कर दिया गया है।

कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल के 1728 वीर सैनिक आज़ादी के बाद से अब तक शहीद हो चुके हैं, जिनमें कारगिल युद्ध के 52 शहीदों में से 15 अकेले कांगड़ा जिले से हैं। हिमाचल ने देश को 4 परम वीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र, 25 कीर्ति चक्र, और सैकड़ों अन्य पदक विजेता वीर सैनिक दिए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 1,31,616 पूर्व सैनिक, 986 वीर नारियां और 39,503 पूर्व सैनिकों की विधवाएं हैं जिन्हें राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर रही है।

इस मौके पर कारगिल शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में डीसी हेमराज बैरवा, एसपी अशोक रत्न सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0