किन्नौर में टूटा बर्फ का पहाड़, रिब्बा के पास हिमस्खलन से दहशत
किन्नौर के रिब्बा गांव के पास किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन हुआ। प्रशासन अलर्ट, 3000 मीटर से ऊपर खतरे की चेतावनी जारी।
किन्नौर I हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जनजातीय जिला किन्नौर में हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर रिब्बा गांव के पास किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे अचानक हिमस्खलन हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में बर्फ पहाड़ से टूटकर नाले में गिर गई, जिससे चारों ओर बर्फ का घना गुब्बार और तेज बर्फीली हवाएं चलने लगीं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि यह हिमस्खलन नाले तक ही सीमित रहा, जिससे किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक दहशत में आ गए। कुछ समय के लिए दृश्यता भी बेहद कम हो गई थी।
मौसम एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों तक हिमस्खलन का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने एहतियातन लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा टालने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0