हिमाचल में अलग मिसाल: बुजुर्ग और युवती की शादी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
कुल्लू में 66 वर्षीय व्यक्ति ने 35 साल की महिला से शादी की। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज, लोग दे रहे मिली-जुली प्रतिक्रियाएं।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां 66 वर्षीय एक बुजुर्ग और 35 साल की महिला के विवाह की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।
यह मामला कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव का बताया जा रहा है, जहां 66 वर्षीय सोम देव ने सैंज घाटी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला के साथ विवाह किया। हालांकि यह शादी करीब एक महीने पहले संपन्न हुई थी, लेकिन अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोम देव अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं और बातचीत के दौरान गर्व से बताते हैं कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। वीडियो में जब उनसे उम्र के बारे में पूछा जाता है, तो वे अपनी उम्र 66 वर्ष और पत्नी की उम्र 35 वर्ष बताते हैं।
वीडियो में एक अन्य महिला नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देती दिखाई देती है और दुल्हन को पति की सेवा करने व खुशहाल जीवन जीने की सलाह देती है।
इस विवाह को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे सच्चे प्यार का उदाहरण मानते हुए कह रहे हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, जबकि अन्य लोग इस पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और रिश्ते में उम्र से ज्यादा आपसी समझ और सम्मान मायने रखते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0