कुल्लू में नाबालिग से दुष्कर्म, बच्ची को जन्म
कुल्लू में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कुल्लू
जिला कुल्लू के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की ने 7 अप्रैल को अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया जन्म दिया है। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की माता ने आरोप लगाया कि कपिल नामक लड़के ने उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0