कुल्लू हादसा: खाई में गिरी ट्रैवलर, कई मौतों की आशंका
कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी। 2-3 मौतों की आशंका, 7 लोग सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे-305 पर घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 से 3 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि करीब 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रही थी। इसी दौरान भ्रागे जान नामक स्थान के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। अब तक सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है।
स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और ट्रैवलर सीधे नाले में जा गिरी। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0