लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी, तापमान -21°C तक गिरा
लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा। तापमान -21 डिग्री तक गिरा, अटल टनल क्षेत्र में ताजा हिमपात, जनजीवन प्रभावित।
केलांग । प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में मौसम खराब चल रहा है। बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में पहले ही जहां सडक़ किनारे पांच से छह फुट बर्फ गिरी है।
इसके चलते जिला प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में तापमान शून्य से नीचे 21 डिग्री सेल्सियस तक जा गिरा है। जिससे यहां लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
लाहुल.स्पीति में लोग अपने अपने घरों के भीतर ही दुबक गए हैं। जबकि कुल्लू-मनाली की पहाडिय़ों पर भी बर्फबारी होने लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बता दें कि लाहुल-स्पीति में बीते दिन हुई बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में 4 फुट से लेकर छह फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबार के चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। प्रचंड ठंड के चलते लोग घरों में दुबक गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0