लाहुल-स्पीति में त्रुटिरहित जनगणना 2027 को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

लाहुल-स्पीति में जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू। अधिकारियों को डेटा कलेक्शन, डिजिटल प्रक्रिया और फील्ड वर्क की दी जा रही जानकारी।

Mar 28, 2026 - 22:02
Mar 28, 2026 - 22:04
 0  9
लाहुल-स्पीति में त्रुटिरहित जनगणना 2027 को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। केलांग
जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जिला लाहुल-स्पीति में 29 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ उपायुक्त लाहुल-स्पीति किरण भडाना द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को जनगणना कार्यों के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में उपमंडल स्तर से लेकर तहसील एवं फील्ड स्तर तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है, ताकि जनगणना प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में एसडीएम एवं उपमंडल जनगणना अधिकारी केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम एवं उपमंडल जनगणना अधिकारी उदयपुर अलिशा चौहान,एसडीएम एवं उपमंडल जनगणना पांगी अमनदीप सिंह, डीआईओ एनआईसी संदीप कुमार, तहसीलदार केलांग विकास कुमार, नायब तहसीलदार शेर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना विभाग के मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञता में आयोजित किया जा रहा है जिनमे उत्कर्ष यादव सहायक निदेशक कार्यालय आधिकारिक प्रशिक्षक, विकास कुमार सांख्यिकीय अन्वेषक एवं डीसीओ नोडल, लाहुल एवं स्पीति कार्यालय आधिकारिक प्रशिक्षक, प्रत्युष सिंह सांख्यिकीय अन्वेषक कार्यालय आधिकारिक प्रशिक्षक शामिल हैं। 
इसके अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, कार्यालय कानूनगो, चार्ज क्लर्क तथा अन्य फील्ड स्टाफ को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि जनगणना के दौरान डेटा संकलन, सत्यापन एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाया जा सके।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0