LIC के वरिष्ठ विकास अधिकारी मिल्खी राम सणडल को सेवानिवृत किया गया

भारतीय जीवन बीमा निगम धर्मशाला के वरिष्ठ विकास अधिकारी मिल्खी राम सणडल 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों ने उन्हें सम्मानित किया।

Jun 30, 2024 - 20:03
 0  180
LIC के वरिष्ठ विकास अधिकारी मिल्खी राम सणडल को सेवानिवृत किया गया
LIC के वरिष्ठ विकास अधिकारी मिल्खी राम सणडल को सेवानिवृत किया गया

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

भारतीय जीवन बीमा निगम धर्मशाला के वरिष्ठ विकास अधिकारी मिल्खी राम सणडल 36 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत हुए। इस दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पदम सिंह ठाकुर तथा सहायक शाखा प्रबंधक मोहिंदर सिंह ठाकुर अधिकारियों, कर्मचारीयों तथा अभिकर्ताओं ने उन्हें विदाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि इन्होने  अपने कार्यकाल के दौरान धर्मशाला शाखा का नाम ऊंचा किया है। वह बहुत ही कर्मठ मेहनती और लग्नशील विकास अधिकारी रहे हैं। 

इस अवसर पर धर्मशाला शाखा के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया यूनिट धर्मशाला द्वारा उन्हें सम्मानित किया। शाखा कांगड़ा तथा नूरपुर से भी अधिकारी मौजूद रहे। विकास अधिकारी सरदार परविंदर सिंह, शाखा के वरिष्ठ एजेंट पी डी चंदेल तथा अरुण डोगरा द्वारा मिल्की राम के बारे लम्बी जानकारी दी। विदाई समारोह में विकास अधिकारी के पारिवारिक सदस्य तथा रिश्तेदार भी मौजूद रहे। 
इस समारोह में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पदम सिंह ठाकुर, सहायक शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी संगीता कपूर, आशु अवस्थी, आर् एन भट्ट, आस्था, सपना, नसीब सिंह, विकास, सुरेंद्र, मुंशी राम, शशि पाल, अशोक, सुरेश, शाखा के विकास अधिकारी संजय शर्मा, सरदार परविंदर सिंह, गौरव थापा, संजीव डोगरा, आरसी राणा, अक्षय कुमार, चंद्रशेखर, कल्पना, विवेक हीर, तथा डॉक्टर शिवानी, डॉक्टर सपना, सनी सणडल, वरिष्ठ अभिकर्ता पी डी चंदेल, एसपी शर्मा, ए एस राणा, केके शर्मा, ओंकार, विक्रम गुलरिया, विजय कुमार आदि अभिकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0