घड़ोह स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों को विज्ञान के प्रति किया जागरूक

लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता के साथ अभिरुचि में वृद्धि के लिए वाद-विवाद के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।

Feb 28, 2024 - 20:54
 0  162
घड़ोह स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों को विज्ञान के प्रति किया जागरूक

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल। नादौन

लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। बच्चों में वैज्ञानिक जागरुकता के साथ अभिरुचि में वृद्धि के लिए वाद-विवाद के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी, औषधीय पौधों की जानकारी देने के साथ विभिन्न चमत्कार के रहस्य का पर्दाफाश व अंधविश्वास के निर्मूलन के लिए प्रयास किया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं, आठवीं और सातवीं के छात्र छात्राओं के द्वारा विज्ञान विषय से संबंधित छोटे-छोटे चलित मॉडल का प्रयोग कर प्रदर्शन किया गया, जिसके अंतर्गत परीक्षित के द्वारा टरबाइन, दिव्यम ने ज्वालामुखी, सानिया के द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग, अनिरुद्ध ने इनो पर प्रयोग, इशिता के द्वारा वाटर साइकिल ,मन्नत के द्वारा चुंबकीय बल का मॉडल प्रदर्शित किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न प्रकार के चार्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विज्ञान की अध्यापिका जितेंद्र कौर ने बच्चों को नई सोच नई दिशा देकर सक्षम बनाने के लिए तर्कशीलता को बढ़ाने व विज्ञान की ओर आकर्षित करने के बारे में बताया। विज्ञान की उपलिब्धयों के प्रति सजगता से आगे बढ़ते हुए खोजी प्रवृति के साथ नित्य नवीन प्रयोग के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। चंद्रशेखर वेंकटरमन नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक एवं उनके द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की विस्तृत जानकारी से बच्चों को अवगत कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0