मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का हुआ आयोजन

मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन शिमला मंडल का चुनाव मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झावर और उतरी क्षेत्र के सचिव भजराम विश्नोई की अध्यक्षता में ऊना में सम्पन्न हुई।

Jul 17, 2024 - 19:57
 0  711
मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का हुआ आयोजन

अनिल कपलेश। बड़सर

मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन शिमला मंडल का चुनाव मुख्य जीवन बीमा वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झावर और उतरी क्षेत्र के सचिव भजराम विश्नोई की अध्यक्षता में ऊना में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्व सम्मति से के एस चंद्रांनी को लगातार दूसरी बार cwa शिमला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

इसके साथ ही लक्ष्मण और देश राज को उपाध्यक्ष मीना ठाकुर को सेक्रेटरी, सुशील कुमार बंसल को ज्वाइंट सेक्रेटरी, कुलदीप सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

सभी नियुक्त कार्यकारणी के सदस्यों ने यह प्रण लिया कि CWA शिमला में पारदर्शिता से काम करेंगे और ईमानदार लोगों को मंडल की बॉडी में जोड़कर शिमला मंडल की एसोसिएशन को और सुदृढ़ बनाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0