ऊना में श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, 10 घायल
ऊना के बंगाणा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 घायल, एक गंभीर को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो I ऊना
ऊना जिले के अंतर्गत बंगाणा के समीप 'हरियाली' क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां नारायणगढ़ (हरियाणा) से आए श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा बालक नाथ (दियोटसिद्ध) और शाहतलाई की ओर रवाना हुए थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बंगाणा के पास हरियाली नामक स्थान पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया और मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल श्रद्धालु की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0