हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव: शिक्षकों की भर्ती और मिड-डे मील योजना में सुधार का ऐलान

हिमाचल सरकार ने शिक्षकों की भर्ती करने और मिड-डे मील की योजना में बड़े बदलाव की तैयारी की है।

Nov 27, 2023 - 11:57
 0  459
हिमाचल प्रदेश में बड़े बदलाव: शिक्षकों की भर्ती और मिड-डे मील योजना में सुधार का ऐलान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

 ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

हिमाचल सरकार ने शिक्षकों की भर्ती करने और मिड-डे मील की योजना में बड़े बदलाव की तैयारी की है। यह दोनों बदलाव आगामी शैक्षणिक सत्र से नजर आएंगे। राज्य सरकार स्कूलों में शिक्षकों की कमी वैकल्पिक आधार पर दूर करेगी। सरकार इसके लिए गेस्ट फैकल्टी टीचर्स पॉलिसी लाने का फैसला किया है। इस पॉलिसी के तहत अस्थायी तौर पर शिक्षकों की भर्ती स्कूलों में होगी। खासतौर पर उन स्कूलों में शिक्षक रखे जाएंगे, जो अभी खाली चल रहे हैं। राज्य सरकार इस नीति से शिक्षकों की कमी को पूरा करने के साथ ही बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापकों को अस्थायी तौर पर रोजगार भी मुहैया करवाएगी। राज्य सरकार ने मिड-डे मील योजना में भी बदलाव की तैयारी की है। जिन स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं एक ही कैंपस में लग रही हैं, वहां मिड-डे मील अब अलग-अलग नहीं, बल्कि एक साथ पकाया जाएगा। ये दोनों बदलाव 31 मार्च के बाद शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र में देखने को मिलेंगे।
फिलहाल, इन पर काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया है कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अब यह कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू इससे पहले प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने की बात कह चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि भाजपा सरकार ने 900 स्कूल खोलने का फैसला किया था। ये स्कूल खुल जाते तो इनमें शिक्षकों की पूर्ति करना मुश्किल हो जाता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0