Ghuskhor Pandit Controversy : प्रोपेगैंडा या हकीकत? क्यों मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म को बैन करने की उठ रही मांग? जानें पूरा विवाद

मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले विवादों में। टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी, बॉयकॉट की मांग तेज।

Feb 5, 2026 - 17:22
 0  9
Ghuskhor Pandit Controversy : प्रोपेगैंडा या हकीकत? क्यों मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म को बैन करने की उठ रही मांग? जानें पूरा विवाद

मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडित रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। 2026 में ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में मनोज एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके टाइटल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

Ghuskhor Pandit Controversy  नेटिज़न्स का आरोप है कि फिल्म का नाम एक विशेष विचारधारा और समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश है। सोशल मीडिया पर लोग इसे ब्राह्मण विरोधी प्रोपेगैंडा बता रहे हैं। लोग फिल्म के मेकर्स से टाइटल बदलने की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो फिल्म को बड़े स्तर पर बॉयकॉट का सामना करना पड़ सकता है।

Ghuskhor Pandit Controversy  दिल्ली पुलिस में अधिकारी का रोले निभा रहे
फिल्म का निर्देशन RTE द्वारा किया गया है। इसमें जुरस्त भट्टा फीमेल लीड रोल में हैं और मनोज बाजपेयी मेल लीड में नजर आएंगे। मनोज बाजपेयी फिल्म में दिल्ली पुलिस के ऐसे अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी वर्दी पर कई दाग लगे हैं और जो बदनाम है। वह शादीशुदा हैं, लेकिन उनके किरदार में थोड़ी ढीली पकड़ दिखती है।

 क्या है पूरा विवाद ?
घूसखोर पंडित का टीज़र रिलीज़ होते ही लोग फिल्म के टाइटल को लेकर मेकर्स पर सवाल उठाने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि फिल्म का नाम एक विशेष विचारधारा को टारगेट कर रहा है। यूजर्स फिल्म का टाइटल बदलने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। कई लोगों का कहना है कि फिल्मों में अक्सर कुछ खास समुदायों की छवि नकारात्मक रूप में पेश की जाती है। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे ब्राह्मण विरोधी प्रोपेगैंडा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को बॉयकॉट करने की धमकी भी दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0