Battle Of Galwan की रिलीज पर संकट, टल सकती है सलमान की फिल्म?
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की 17 अप्रैल रिलीज पर संकट। शूटिंग और रीशूट अधूरे, क्या फिल्म होगी पोस्टपोन? जानें पूरी डिटेल।
मुंबई | सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर बेहद चर्चा हो रही है. एक तरफ जहां फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, तो दूसरी ओर फिल्म की रिलीज डेट पीछे हटने की बातें सुनने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है मामला?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें, तो सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट 17 अप्रैल है, लेकिन अब मेकर्स फिल्म को पोस्टपोन करने पर विचार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने की चर्चा ने फैंस को भी कंफ्यूज कर दिया है। साथ ही सभी इसके पीछे की वजह भी जानना चाहते हैं।
क्यों पोस्टपोन हो रही है फिल्म?
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टपोन होने की वजह की बात करें तो इसके पीछे की वजह फिल्म की शूटिंग पूरा ना होना बताया जा रहा है. साथ ही रीशूट का लंबा खिंचना इसके पीछे की वजह सामने आई है. इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि फिल्म की टीम इसकी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहती है।
फिल्म का नया शूट शेड्यूल
जानकारी की मानें तो मुंबई के गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक वीक के लिए फिल्म का नया शूट शेड्यूल किया गया है। इसके बाद कुछ दिनों की शूटिंग और रह जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के आखिर तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। साथ ही फिल्म के रीशूट की एडिटिंग भी शुरू हो जाएगी।
फिल्म की रिलीज पर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं?
इसके अलावा फिल्म को नियमों के तहत इसे रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को भी दिखाया जाएगा और इसमें भी टाइम लगेगा। इससे फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल और आगे बढ़ सकता है. इसलिए फिल्म की अप्रैल रिलीज मुश्किल लग रही है। सलमान खान भी फिल्म को लेकर कोई लापरवाही नहीं चाहते हैं, इसलिए अभी इस पर ऑफिशियल फैसला आना बाकी है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की रिलीज पर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0