मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों ने किया पूजन, भावुक पल

नादौन के महर्षि विद्यामंदिर स्कूल में मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों ने माता-पिता का पूजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावुक माहौल बना।

Feb 14, 2026 - 20:18
 0  27
मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों ने किया पूजन, भावुक पल

नादौन ।महर्षि विद्यामंदिर स्कूल में शनिवार को पूरे श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मातृपितृ दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में माता-पिता, गुरुजन और संस्कारों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम महर्षि जी के गुरु पूजन से शुभारंभ किया गया और परंपरानुसार भगवान श्री गणेश‌ जी का पूजन ‌ भी  किया गया। इसके पश्चात प्रत्येक बच्चे ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने न केवल अपने माता-पिता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, बल्कि ईश्वर से आशीर्वाद लिया, महर्षि जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा अपने शिक्षकगण का भी आभार प्रकट किया, जिन्होंने उन्हें सही मार्गदर्शन देकर इस मुकाम तक पहुँचाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।निशा मैडम ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के सम्मान और कर्तव्यों का संदेश दिया, जिससे बच्चों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील अवस्थी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को माता-पिता के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने, संस्कारों को जीवन में उतारने तथा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम विद्यालय की सीसीए टीम द्वारा सोनिका मैडम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0