नादौन में मध्यान्ह भोजन रसोइयों ने दिखाया हुनर
नादौन में मध्यान्ह भोजन रसोइयों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। रसोइयों ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर पाक-कला का प्रदर्शन किया।
नादौन । शिक्षा खंड नादौन के अंतर्गत आने वाली केंद्र पाठशालाओं के मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयाँ एवं सहायिकाओं की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन खंड पारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर नादौन में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी उत्कृष्ट पाक-कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का निरीक्षण खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुभाष डोगरा ने किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यालयों में बनाए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही इससे रसोइयों एवं सहायिकाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना भी विकसित होती है।
प्रधानमंत्री पोषण योजना शिक्षा खंड नादौन प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्धारित निर्णायक समिति द्वारा भोजन पकाने की विधि, प्रस्तुति स्वच्छता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा स्वाद के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में केंद्र पाठशाला जलाडी की सुरुची प्रथम स्थान पर, केंद्र पाठशाला रैल की संतोष कुमारी द्वितीय स्थान पर तथा केंद्र पाठशाला की शास्त्री देवी तृतीय स्थान पर रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0