विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कुढार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष वित्तीय मदद नहीं की गई।

Feb 11, 2024 - 20:18
 0  243
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कुढार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कुढार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कल्पेश। बड़सर
  
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष वित्तीय मदद नहीं की गई। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आपदा पीड़ितों के लिए प्रदेश के अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी किया है। रविवार को राजकीय उच्च पाठशाल कुढार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विशेष अपदा राहत पैकेज के कारण प्रदेश के हजारों परिवारों का पुनर्वास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय और आपदा के दौरान सशक्त एवं दृढ़संकल्पित नेतृत्व के कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की देश-विदेश प्रशंसा हो रही है। विश्व बैंक, नीति आयोग और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री की सराहना की है। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी प्रदेश सरकार ने कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इनके कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुढार स्कूल में मंच निर्माण, शौचालय और अन्य कार्यों के लिए शीघ्र ही धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्यध्यापक विनोद प्रकाश ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में उषा लखनपाल, बीडीसी सदस्य डैनी जसवाल, ग्राम पंचायत मक्कड़ के प्रधान नीरज शर्मा, उपप्रधान देशराज, पंचायत सदस्य सुनीता कौशल, जुल्फीराम और कश्मीर सिंह, गलोड़ खास के प्रधान संजीव कुमार, हड़ेटा के उपप्रधान संजय शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्की शर्मा, कांग्रेस नेता कृष्ण चंद, पवन कुमार, संजय चौहान, संदीप कुमार, पूनम कुमारी, अश्वनी शर्मा, संतोष कुमार, एसपी शर्मा, राकेश कुमार, गांव कुढार के अमीं चंद, सोहन लाल, धर्म सिंह, रोशन लाल, राजकुमार शास्त्री, रत्न चंद, नीलम कुमारी, बिट्टू, रामकृष्ण, मोहिंद्र सिंह, तेज सिंह, राकेश कुमार, रामरथ, निशा कुमारी, कमलेश कुमारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0