विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार, डीएवी भडोली में खेलकूद प्रतियोगिता का भी किया शुभारंभ 

विधायक संजय रत्न ने गुरुवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महीण के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Dec 14, 2023 - 19:06
 0  225
विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार, डीएवी भडोली में खेलकूद प्रतियोगिता का भी किया शुभारंभ 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 
विधायक संजय रत्न ने गुरुवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महीण के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।
विधायक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।
इसी के साथ विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज डीएवी भडोली में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला फकेड का निरीक्षण भी किया।
प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने 11 हजार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और 5 हजार प्राइमरी स्कूल मझीण को देने के घोषणा की।
यह रहे उपस्थित
उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान,एडवोकेट सर्वेश रत्न,प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय मझीण डॉक्टर चंदन भारद्वाज , बी डी ओ देहरा कुलदीप शर्मा , जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार , उपनिदेशक टूरिज्म विभाग रवि धीमान सहित स्कूल के अध्यापक , विद्यार्थी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0