भूकंप आए तो क्या करें? घड़ोह स्कूल में मॉक ड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए गए बचाव के गुर

नादौन के लैफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। विद्यार्थियों को भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

Jun 15, 2026 - 20:58
 0  9
भूकंप आए तो क्या करें? घड़ोह स्कूल में मॉक ड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए गए बचाव के गुर
भूकंप आए तो क्या करें? घड़ोह स्कूल में मॉक ड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए गए बचाव के गुर

नादौन।

 लैफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक एवं तैयार करने के उद्देश्य से सोमवार को मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन लता शर्मा तथा आपदा प्रबंधन प्रभारी जितेंद्र कौर ने की।

मॉक ड्रिल में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण सिद्धांत "ढकना, झुकना और रुकना" (Cover, Duck and Hold) की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय बताए गए।

प्रधानाचार्या सुमन लता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।" उन्होंने विद्यार्थियों से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

वहीं, आपदा प्रबंधन प्रभारी जितेंद्र कौर ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय और त्वरित कार्रवाई से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आपदा के समय सही ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0