नादौन में पुल के नीचे अवैज्ञानिक खनन! लोगों का आरोप—नियमों की खुली अनदेखी

नादौन में ब्यास नदी पर बन रहे फोरलेन पुल के पास अवैज्ञानिक खनन को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। नियमों की अनदेखी और पर्यावरण पर खतरे को लेकर जांच की मांग उठी है।

May 1, 2026 - 21:47
May 1, 2026 - 22:08
 0  108
नादौन में पुल के नीचे अवैज्ञानिक खनन! लोगों का आरोप—नियमों की खुली अनदेखी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

नादौन। नादौन क्षेत्र में ब्यास नदी पर बन रहे फोरलेन पुल के नीचे पिल्लरों के आसपास हो रहे अवैज्ञानिक खनन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने गंभीर चिंता जताई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के नाम पर नदी से निकाली जा रही सामग्री को अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि खनन कार्य में निर्धारित नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

लोगों के अनुसार, नियमों के तहत पुल के पिल्लरों के आसपास ऊपर और नीचे लगभग 100-100 मीटर के दायरे में खनन पूर्णतः प्रतिबंधित होता है, जबकि खनन की अधिकतम गहराई भी एक मीटर निर्धारित है। इसके बावजूद यहां इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रतिदिन बड़ी संख्या में डंपरों के माध्यम से खनन सामग्री उठाई जा रही है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरणीय खतरे की आशंका बढ़ गई है। उनका मानना है कि इस तरह का अवैज्ञानिक खनन भविष्य में पुल की सुरक्षा और नदी के प्राकृतिक संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले यहां स्थित गुरुद्वारे के निकट हो रहे खनन को लेकर हैड ग्रंथी द्वारा भी आपत्ति दर्ज करवाई जा चुकी है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि जनहित और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस संबंध में बिंदिया कुमारी (जिला खनन अधिकारी) ने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0