नादौन अस्पताल में नई लैब का उद्घाटन

नादौन अस्पताल परिसर में नई लैब का उद्घाटन। अब एक ही भवन में अस्पताल लैब और कृष्णा लैब की सुविधा, पार्किंग की भी तैयारी।

Feb 18, 2026 - 22:38
 0  9
नादौन अस्पताल में नई लैब का उद्घाटन

नादौन  । नादौन अस्पताल परिसर में पुराने भवन में चल रही अस्पताल लैब तथा कृष्णा लैब को अस्थायी तौर पर परिसर में ही बने नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। नई लैब का खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश भारद्वाज ने उद्घाटन किया। डॉ भारद्वाज ने बताया कि अब एक ही भवन परिसर में अस्पताल की लैब तथा कृष्णा लैब की सुविधा लोगों को मिलेगी।

 उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अस्पताल की लैब पुराने भवन में तथा कृष्णा लैब एक अन्य भवन में चल रही थी जिससे लोगों को असुविधा होती थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल को नया भवन परिसर मिलने के बाद धीरे धीरे परिसर में स्थित अन्य पुराने भवनों को गिराने का कार्य चल रहा है ताकि परिसर को भव्य स्वरूप दिया जा सके।

 उन्होंने बताया कि जब यह कार्य पूर्ण हो जाएगा तो परिसर में पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यहां लोगों को पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी। गौर हो कि नादौन अस्पताल परिसर में पुराने भवनों को गिराने के बाद अब खाली भूमि पर अन्य निर्माण कार्य होना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0