नादौन में रातों-रात घर की दीवारों पर चिपकाए पोस्टर! भवन मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार

नादौन में एक भवन मालिक ने बिना अनुमति घर और दुकान के बाहर पोस्टर चिपकाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

May 7, 2026 - 22:32
 0  9
नादौन में रातों-रात घर की दीवारों पर चिपकाए पोस्टर! भवन मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार

नादौन।

नादौन में रात के अंधेरे में घर और दुकान के बाहर बिना अनुमति पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भवन मालिक ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है।

टैक्सी यूनियन नादौन के पूर्व प्रधान राकेश सोनी ने शिकायत में बताया कि उनका घर संयुक्त कार्यालय के निकट स्थित जे.जे. मॉल के पास है। बुधवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर की दीवार पर लगभग 15 पोस्टर चिपका दिए गए। इसके अलावा उनकी दुकान के बाहर भी पोस्टर लगाए गए, जिससे दीवार की सुंदरता खराब हो गई।

राकेश सोनी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब उन्होंने पोस्टरों पर लिखे नंबर पर संपर्क कर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के बारे में पूछा तो संबंधित व्यक्ति बदतमीजी पर उतर आया। उन्होंने बताया कि सुबह उठने पर ही उन्हें इस घटना का पता चला और स्पष्ट है कि यह काम रात के समय किया गया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0