नादौन को लग रहे विकास के पंख: शम्मी सोनी

नादौन नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नादौन शहर को विकास के पंख लग रहे हैं और आने वाले कुछ समय में शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।

Jan 21, 2025 - 20:21
 0  207
नादौन को लग रहे विकास के पंख: शम्मी सोनी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

नादौन नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नादौन शहर को विकास के पंख लग रहे हैं और आने वाले कुछ समय में शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद शहर का पत्तन भी नए स्वरूप में दिखेगा और इस क्षेत्र का पुराना वैभव लौटेगा। यहां रिवर राफ्टिंग केन्द्र, रिवर फ्रंट, नदी किनारे घाट निर्माण सहित अन्य विकास कार्य भारंभ होने जा रहे हैं जिससे ना केवल यह स्थल देश के पर्यटन मानचित्र पर अंकित होगा बल्कि इससे लोगों को बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड एक में पार्क का निर्माण, वार्ड तीन और चार में पार्किंग, शॉपिंग कम्पलेक्स सहित शहर में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी शीघ्र आरंभ होने जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शमशान घाट की मुरम्मत का कार्य आरंभ होने जा रहा है। नगर परिषद में बैलनेस सेंटर खोलने की प्रक्रिया जारी है जबकि वृद्ध लोगों के लिए रेस्ट रूम रैन बसेरा में तथा पैदल चलने के लिए सड़क किनारे अलग रास्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नादौन में अग्निशमन केन्द्र खुल चुका है। बस अड्डा के पास बहु‌द्देशीय खेल परिसर तथा उप डाकघर के पास पर्यटन विभाग के भव्य होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शहर में पाइपें डाली जा रही है। सोनी ने कहा कि शहर को सुन्दर व सुविधा युक्त बनाने का मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सपना शीघ्र ही साकार होने वाला है क्योंकि अब यह सारे विकास कार्य शहर में धरातल पर दिखने लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0