नादौन में गृहकर बिल जारी, 15 दिन में भुगतान पर 10% छूट

नगर परिषद नादौन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के गृहकर बिल जारी किए। 28 मार्च 2026 तक भुगतान करने पर करदाताओं को 10% की छूट मिलेगी, बिल ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

Mar 16, 2026 - 21:39
 0  45

रोजाना हिमाचल ब्यूरो, नादौन
नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने जानकारी दी है कि नगर परिषद नादौन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के गृहकर के बिल 14 मार्च से जारी कर दिए गए हैं। इन बिलों की सूचना ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से करदाताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस संदेश द्वारा भेजी जा रही है। इसलिए करदाता अपना गृहकर बिल इस पोर्टल के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं, जिसके लिए साइट लिंक citizenseva.hp.gov.in रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि करदाता के मोबाइल नंबर पर बिल का संदेश नहीं आता है तो वह नगर परिषद नादौन कार्यालय में संपर्क करके अपना गृहकर बिल जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि बिल जनरेशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर गृहकर जमा करने पर 10% की छूट का लाभ दिया जाएगा। अतः यह छूट 28 मार्च तक जारी रहेगी। उन्होंने सभी करदाताओं से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित अवधि के भीतर अपना गृहकर जमा कराकर 10% की छूट का लाभ प्राप्त करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0