नादौन के कैडेट्स ने सूर्य किरण शो में बढ़ाया मान

नादौन स्कूल के NCC कैडेट्स ने सुजानपुर में वायु सेना के सूर्य किरण शो में भाग लिया। अधिकारियों से मुलाकात कर बढ़ा उत्साह।

Mar 26, 2026 - 19:16
 0  18
नादौन के कैडेट्स ने सूर्य किरण शो में बढ़ाया मान
सुजानपुर में सेना अधिकारियों के साथ बाल स्कूल नादौन के कैडेट्स

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय उत्कृष्ट नादौन की एनसीसी यूनिट के कैडेट एनसीसी अधिकारी सुनील कुमार के साथ सूर्य किरण शो मैं भाग लिया। यह शो भारतीय वायु सेना द्वारा सुजानपुर में आयोजित किया गया था। विद्यालय की ओर से कैडेट आर्यन, अक्षत, मोनू और सोहम ने भाग लिया। वहां पर कैडेट ने वायु सेना के  विभिन्न अधिकारियों से मिलकर अपना उत्साह बढ़ाया तथा जिन में ग्रुप कैप्टन रचना जोशी प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल सुजानपुर विंग कमांडर शौर्य, विंग कमांडर सुधेश कार्तिक से व्यक्तिगत वार्तालाप करके केडिट में नए रक्त का संचार हुआ तथा अलग अनुभूति का आभास हुआ। 
इसमें भाग लेने के लिए कार्यकारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने कैडेटस तथा एनसीसी इंचार्ज को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए  अभिस्मरणीय उपलब्धि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0