नादौन में पंचायत पुनर्गठन पर बवाल, ग्रामीणों का विरोध
नादौन में पंचायत पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज, कोटला चिल्लियां पंचायत से अलग करने पर जताई आपत्ति।
नादौन । ग्राम सभा क्षेत्रों के पुर्नगठन के चलते जारी अधिसूचना के बाद नादौन की कोटला चिल्लियां पंचायत के रिट, बरेटी, सिहोटी आदि गांव के लोगों ने उनके गांवों को नई प्रस्तावित नघूं पंचायत क्षेत्र के साथ जोड़ने पर कड़ा एतराज जताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें कोटला चिल्लियों पंचायत के साथ ही रहने दिया जाए। ग्रामीणों शशी, विक्की धीमान, अश्वनी, ओंकार चंद, त्रिलोक चंद, संतोष कुमार, जीत सिंह, सोमनाथ आदि का कहना है कि वह नई बनाई जा रही नघू पंचायत में नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने अपने गांवों को उनकी मूल पंचायत से अलग करने का कड़ा एतराज जताया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सुझाव या आपत्ति दर्ज करवाने के लिए भी उपयुक्त समय नहीं दिया गया क्योंकि इसके लिए 17 फरवरी तक ही समय दिया गया है। उनका कहना है कि अपनी मूल पंचायत से उनके गांवों को अलग करने का ग्रामीण विरोध करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0