नादौन में जल बचाने की मुहिम, बावड़ी सफाई अभियान शुरू

नादौन के बदरान में संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावड़ी सफाई अभियान चलाया गया। जल संरक्षण का दिया बड़ा संदेश।

Feb 23, 2026 - 00:12
 0  72
नादौन में जल बचाने की मुहिम, बावड़ी सफाई अभियान शुरू

नादौन |  संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण को समर्पित प्रोजेक्ट अमृत के चतुर्थ चरण के अंतर्गत आज संत निरंकारी मंडल, बदारन शाखा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। मानव सेवा एवं लोक कल्याण की दिव्य भावना को साकार करते हुए बदरान शाखा क्षेत्र में स्थित प्राचीन पानी की बावड़ी की स्वच्छता का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन निर्देशनानुसार संपन्न हुआ। यह अभियान न केवल बदारन शाखा में, बल्कि देशभर में एक साथ भव्य रूप में आयोजित किया गया, जिससे समाज में स्वच्छ जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

इस पावन अवसर पर साध-संगत एवं सेवा दल के युवाओं ने अत्यंत उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई। स्वयंसेवकों ने बावड़ी की सफ़ाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का महत्व जन-जन तक पहुँचाया। सभी प्रतिभागियों का योगदान प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बदारन शाखा के शाखा मुखी श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

संत निरंकारी मिशन द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट अमृत समाज को सेवा, समर्पण और सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0