नादौन के व्यवसायी विजय शर्मा का निधन, शहर में शोक की लहर
नादौन के प्रमुख व्यवसायी विजय शर्मा के असमय निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सैंकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वे प्रसिद्ध समाजसेवी राज कुमार शर्मा के छोटे भाई थे।
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
नादौन के प्रमुख व्यवसायी एवं प्रसिद्ध समाज सेवक राज कुमार शर्मा के छोटे भाई विजय शर्मा के असमायिक निधन से शहर भर में शोक की लहर है। मंगलवार को हुए निधन के उपरांत बुधवार को दिवंगत व्यवसायी 63 वर्षीय विजय शर्मा को सैंकड़ों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विजय शर्मा गत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार देर रात अपने घर पर ही अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें टांडा ले गए जहां मंगलवार को उपचार के दौरान ही उनका देहांत हो गया। शाम के समय शर्मा की पार्थिव देह को उनके निवास पर लाया गया। बुधवार सुबह सैंकड़ों लोगों ने विजय शर्मा को नादौन में अंतिम विदाई दी। शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा तथा एक बेटी छोड़ गए हैं। शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विद्यायक विजय आग्नहोत्री साहेत अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकर किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0