नादौन में मोदी के जन्मदिवस पर सेवा दिवस, पहुँचे अनुराग ठाकुर

नादौन में प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में शामिल होकर सेवा पखवाड़ा का संदेश दिया।

Sep 17, 2025 - 23:32
 0  153
नादौन में मोदी के जन्मदिवस पर सेवा दिवस, पहुँचे अनुराग ठाकुर

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल नादौन में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर शामिल हुए।


कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री और मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। प्रशासन की ओर से बीएमओ डॉ. राजेश भारद्वाज ने सांसद का स्वागत किया।


मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक : अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना और कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की हैं, जिनका लाभ आज करोड़ों लोगों तक पहुँच रहा है।

ठाकुर ने बताया कि मोदी की सोच है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी किया गया है।


लोगों की समस्याएं भी सुनीं

कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।


मौजूद रहे ये प्रमुख नेता

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, डॉ. अशोक शर्मा, सुरिंद्र छिन्दा, हुक्म सिंह बैंस, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, अशिष डोगरा, विजय शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, संतोष, अभिनीश, सुनील शर्मा, मंजीत ठाकुर, प्यार चंद, सुरेश कुमार, जगदीप शर्मा, अजय, सविता, बिना देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0