नालागढ़ शिक्षा खंड में बड़ा फेरबदल, अब नहीं मिलेगा टीए-डीए
नालागढ़ शिक्षा खंड में केंद्रों की अदला-बदली, दूरस्थ केंद्र रामशहर में शामिल। टीए-डीए खर्च रुकेगा, शिक्षकों का समय बचेगा।
सोलन। शिक्षा खंड नालागढ़ में दूरस्थ चार शिक्षा केंद्रों को दोबारा रामशहर शिक्षा खंड में शामिल कर दिया है। वहीं बद्दी शिक्षा खंड के तीन और रामशहर खंड के एक शिक्षा केंद्र को नालागढ़ शिक्षा खंड में जोड़ा गया है। इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग को बिना कारण दिए जाने वाले टीए-डीए पर रोक लगेगी, वहीं अध्यापकों का आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।
नालागढ़ शिक्षा खंड में 22 शिक्षा केंद्र हैं। इनमें से लोहराघाट, साई, नंड और क्वारनी शिक्षा केंद्र नालागढ़ से 50 किमी से भी अधिक दूरी पर स्थित थे। इन केंद्रों के अध्यापकों को प्रशिक्षण, बैठकों और अन्य विभागीय कार्यों के लिए नालागढ़ शिक्षा खंड कार्यालय आना पड़ता था, जिससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता था। साथ ही 30 किमी से अधिक दूरी होने के कारण विभाग को टीए-डीए भी देना पड़ता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0