बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट

सोलन में रबी 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद ₹2,585 प्रति क्विंटल MSP पर होगी। 1 अप्रैल से नालागढ़ व बद्दी मंडी में शुरू होगी सरकारी खरीद।

Feb 11, 2026 - 15:14
 0  171
बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

सोलन । डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला सोलन में रबी खरीद सीजन 2026-27 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई व कटाई के दृष्टिगत प्रथम अप्रैल, 2026 से आरंभ होना अपेक्षित है। डीसी ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सोलन जिला में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और बद्दी में दो मंडियां स्थापित की गई हैं।

ये खरीद कार्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से किया जाएगा। उन्होंने सोलन जिला के किसानों से आग्रह किया है कि बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं विक्रय करने के लिए उपरोक्त खरीद केंद्रों तक पहुंचें, ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल उपरोक्त वर्णित खरीद केंद्रों पर ही विक्रय करनी चाहिए, ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

 मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नंबर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ज़िला सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223454 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0