पॉलिटेक्निक कांगड़ा में राष्ट्रीय पर्व पर धूमधाम से मनाया समारोह

आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर आजादी का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बारिश के चलते एमसी ग्राउंड के स्थान पर पॉलिटेक्निक कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया ।

Aug 16, 2024 - 16:55
 0  153
पॉलिटेक्निक कांगड़ा में राष्ट्रीय पर्व पर धूमधाम से मनाया समारोह

सुमन महाशा। कांगड़ा

आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर आजादी का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बारिश के चलते एमसी ग्राउंड के स्थान पर पॉलिटेक्निक कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी इशांत जसवाल रहे। उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विधिवत रूप से तिरंगा फहराया। 

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि भारतवर्ष को आजाद करने के लिए हजारों महापुरुषों ने वर्षों तक कठिनाइयों का सामना कर कर और बलिदान देकर आखिर देश को आजाद करवाया। साल 1947 देश को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। अंग्रेजों के जुल्मों को करीब 200 साल तक झेलने के बाद मिली मुक्ति में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून की आहुति दी। ऐसे में हर भारतीय के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग स्वतंत्रता दिवस पर सेनानियों द्वारा किये गए त्याग और बलिदान को याद करते हैं।

आजादी दिलाने में महापुरुषों ने समस्त भारतवर्ष के लोगों को एक साथ एकत्रित करके एक दिशा और एक उद्देश्य को रखकर देश को आजाद कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया और अंततः देश को आजादी दिलाई ।

उन्होंने कहा कि हम सभी को भलीभांति यह पता है कि महापुरुषों के बलिदानों के कारण हमें कई वर्षों के बाद आजादी प्राप्त हुई। हम सभी ने एक आजाद भारत वर्ष में जन्म लिया है। परंतु हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारे उन महापुरुषों ने भारत को आजाद करने के लिए कितनी ही कठिनाइयों का सामना किया है, और कितने की बलिदान दिए हैं। अतः प्रत्येक व्यक्ति का समाज के लिए एक कर्तव्य बनता है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को एक अच्छा भारतवर्ष बनाने के लिए जिस तरह भी हो योगदान देना चाहिए।

 एक ऐसा भारतवर्ष बनाना जिसमें कोई भी किसी प्रकार से दुखी ना हो। ऐसा देश बनाकर हम अपने उन महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलाकर कांगड़ा को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से क्लीन कांगड़ा ग्रीन कांगड़ा की मुहिम चलाने का संदेश दिया।

इस महापर्व के मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिनमें जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा द्वारा राष्ट्रीय गान व देश भक्ति के गाने प्रस्तुत किए गए। जिन्हें मुख्य अतिथि महोदय ने सम्मानित किया। जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा के बच्चों ने देशभक्ति समूह गान प्रस्तुत किया और उन्हें भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। सुर सागर अकैडमी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर विभिन्न प्रकार की देशभक्ति संबंधित प्रस्तुतियां पेश की गई।

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने गणमान्य लोगों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे।

आज के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा सहित , तहसीलदार मोहित रत्न, नायब तहसीलदार पविंद्र पठानिया, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, एसएचओ संजीव शर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश, अशोक कुमार अन्य गणमान्य और बच्चे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0