नादौन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

Feb 28, 2024 - 20:56
 0  270
नादौन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें विज्ञान संकाय के साथ कॉमर्स और कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कॉलेज की ओर से रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा शर्मा, डॉ अनिल, डॉ माला शर्मा, प्रो अभिनन्दन जैन एवं प्रो रवी कांत द्वारा डॉक्टर सी वी रमन जी को समर्पित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान दिवस 2024 का विषय विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और इसे पहचानने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। यह दिन रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। सी वी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साइंस पोस्टर मेकिंग में रिम्मी प्रथम, संजना द्वितीय, आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में टीम डी ने प्रथम स्थान अर्जित किया, द्वितीय स्थान पर टीम ए एवं तृतीय स्थान टीम ई ने हासिल किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। अंत मे प्रोफेसर रवी कांत ने सभी का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0