कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: डीसी

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा वर्तमान वित वर्ष में विभिन्न गतिविधियों के लिए 213 लाख रुपये खर्च किये गए हैं

Mar 6, 2025 - 18:45
 0  117
कांगड़ा जिला में प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अभिषेक धीमान। धर्मशाला

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा वर्तमान वित वर्ष में विभिन्न गतिविधियों के लिए 213 लाख रुपये खर्च किये गए हैं तथा प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 171 लाख रुपये खर्च किये गए है। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला मुख्यालय के एनआईसी सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने कहा कि कृषि व सम्बद्ध विभागों के अधिकारी बेहतर तालमेल बनाकर आतमा स्कीम एवं सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करें। उन्होंने राष्ट्रीय मिशन के तहत प्राकृतिक खेती पर होने वाले कार्य योजना की समीक्षा भी की।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है जिससे किसानों की उत्पादन लागत कम होने के साथ.साथ पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाए और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाए।

बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने मिशन के तहत की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि जिले में किसान जागरूकता शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम और फील्ड डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित हों। प्राकृतिक खेती के तहत जीवामृतए बीजामृत और घनजीवामृत जैसी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डॉ राजकुमार परियोजना निदेशक आत्मा पालमपुर ने वित बर्ष 2024-25 व 2025-26 में आने वाली राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें जिला कांगड़ा के 55 क्लस्टर में 2750 हैक्टेयर में 8986 किसानों पर 9 करोड़ 33 लाख कार्य योजना को जिला समिति ने पारित किया तथा आत्मा में 2025-26 होने वाले कार्य योजना को भी विस्तार से बताया और तीन करोड़ 50 लाख की कार्य योजना को जिला समिति से पारित किया।  

इस अवसर पर कृषि जिला अधिकारी डॉ कुलदीप धीमान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ् संजय और कृषि, बागवानीए पशुपालन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी,अमर सिंह पठानिया प्रगतिशील ब्लॉक स्तर से डॉ चंदन व शिखा रोहित संग्राय सहित किसान भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0