नेरटी में लगा आध्यात्मिक शिविर! P3Y से तनाव और डर से राहत पाने का मिला मंत्र
कांगड़ा के नेरटी (खजोरना) में P3Y (परमजी-पथ-परमयोग) शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और आत्मिक उन्नति के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
कांगड़ा।
कांगड़ा जिले के नेरटी (खजोरना) स्थित मेला ग्राउंड में शुक्रवार को पी 3 वाई (परमजी–पथ–परमयोग) शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा ली।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला। शिविर में प्रतिभागियों को जीवन को बेहतर बनाने वाली विधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और आत्मिक उन्नति पर विशेष जोर दिया गया।
शिविर के दौरान प्रवक्ता पुष्पिंद्रा महाजन ने बताया कि P3Y के माध्यम से व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद, भय और अन्य समस्याओं से राहत पा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से स्मरण शक्ति बढ़ती है और पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है।
पुष्पिंद्रा महाजन ने उपस्थित लोगों से इस विधा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह किसी भी धर्म, जाति या परंपरा से जुड़े व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0