केंद्रीय मंत्री ने NIFT में छात्रावास तथा संकाय आवास का किया लोकार्पण 

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने NIFT कांगड़ा में छात्रावास, संकाय आवास और केबिन का उद्घाटन किया। इस मौके पर तकनीकी वस्त्र उद्योग की संभावनाओं और भारत टेक्स के विज़न पर विचार रखे।

May 25, 2025 - 10:41
 0  513
केंद्रीय मंत्री ने NIFT में छात्रावास तथा संकाय आवास का किया लोकार्पण 
केंद्रीय मंत्री ने NIFT में छात्रावास तथा संकाय आवास का किया लोकार्पण 

Videos

View All
मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप

सुमन महाशा। कांगड़ा 

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने आज छात्राओं हेतु नवनिर्मित छात्रावास संकाय आवास और संकाय केबिन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तकनीकी वस्त्र की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि इसका उपयोग सभी क्षेत्रों में किया जाता है और 2030 तक 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ कारीगर हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और मंत्रालय इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) युवाओं को कौशल विकास तथा दक्षता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ताकि इन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात स्वयं के उद्योग स्थापित कर अन्यों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि भारत टेक्स एक विशाल मंच है जो भारत को कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद करेगा और भारत को 4एस - स्टाइल, स्केल, स्किल और सस्टेनेबिलिटी हासिल करने में मदद करेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों के फैशन क्षेत्र की व्यापकता और चुनौतियों को लेकर संवाद भी किया।  

वार्तालाप का सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी था। हिमाचल प्रदेश के छात्रों को भी फैशन के क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए  प्रेरित करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ राहुल चंद्रा ने उद्घाटन समारोह का समापन अपने धन्यवाद भाषण से किया। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को भी उनके निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद प्रदान किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, विधायक पवन काजल, महानिदेशक तनु कश्यप सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0